पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसान एकजुट होकर संघर्ष करें

किसान एकजुट होकर संघर्ष करें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं। बिजली आंदोलन में शहीद हुए बालूराम की पुण्य तिथि पर किसान सभा हुई। सभा में वक्ताओं ने सरकार की किसान नीति की आलोचना करते हुए कहा कि गलत नीति से कृषि बर्बाद हो रही है। किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है।

पूंजीपतियों के फायदे के लिए नीतियां लागू की जा रही है। किसानों को अपने हक के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। सभा को किसान यूनियन के विद्याधर औलखा, पूर्व उपजिला प्रमुख विद्याधर गिल, पूर्व प्रधान बजरंगलाल नेहरा, नंदलाल चौधरी, श्रीचंद डूडी, भींवाराम चौधरी, ओमप्रकाश डांगी, जेपी खटकड़, कैप्टन मोहनलाल,ओमप्रकाश बुगालिया समेत अनेक लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता बालूराम की प|ी लाडो देवी ने की। प्रारंभ में शहीद बालूराम की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

गुढ़ागौड़जी| गिलभवन में शहीद बालूराम की पुण्य तिथि मनाई। बालूराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। जाट समाज अध्यक्ष बंशीधर जाखड़ ने कहा कि बालूराम ने समाज को एकजुट करने में योगदान दिया। इस मौके पर पूर्व वीसी ओपी गिल, जगदेव गिल, सहदेव गिल, अनिल गिल, जगदेव पोसाणा, विजय चौधरी, सुभाष खेदड़, वासुदेव मौजूद थे।


खबरें और भी हैं...