स्वस्थ्य जीवन के लिए योग जरूरी
मंडावा| वार्ड18 स्थित पारदर्शी शिव मंदिर में रविवार सु़बह तीन दिन का योग शिविर शुरू हुआ। दैनिक भास्कर एवं ऊं शिव गोरक्ष योग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर का उद्घाटन एडीईओ कमलेश कुमार तेतरवाल ने किया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम सैनी, सज्जनसिहं पूनिया, खेमसिंह ढाका, सुरेशचंद्र तेतरवाल, सुभाष कड़वासरा, संजय रामगढ़िया, नारायण कुमावत, विजेंद्र सैनी, विमल मिश्रा आदि उपस्थित थे। योग गुरु मोहन योगी घोड़ीवारा ने योग का महत्व बताया। योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। शिविर में डॉ. पवन योगी डॉ. हंसराज ने एक्युप्रेशर पद्धति से इलाज किया। सभी को ऐलोवेरा गिलोय का जूस पिलाया गया। सोमवार को शिविर में रोग विशेष के लिए योग आसन की जानकारी दी जाएगी।
बसंतविहार में योग शिविर
झुंझुनूं| शहरके बसंतविहार स्थित लालबहादुर शास्त्री पार्क में योग शिविर का शुभारंभ रविवार को हुआ। प्रशिक्षक देवकरणसिंह ने प्रदूषणयुक्त वातावरण में स्वस्थ जीवन के लिए प्राणायाम को ही एक मात्र उपाय बताया। एक्सीलेंट क्लासेज के सौजन्य से यह शिविर मंगलवार तक चलेगा।
मंडावा. शिविरमें योगाभ्यास कराते मोहन योगी।