- Hindi News
- फतेहपुर की मंडावा रोड पर दो बाइक में हुई आमने सामने की भिड़ंत, एक छात्र घायल, गंभीर अवस्था में जयपु
फतेहपुर की मंडावा रोड पर दो बाइक में हुई आमने सामने की भिड़ंत, एक छात्र घायल, गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर
मंडावा। अर्द्ध वार्षिकपरीक्षा देने जा रहे 12वीं के छात्र की स्कूल से कुछ दूर पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। उनकी बाइक को सामने से रही दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा फतेहपुर की मंडावा रोड पर हुआ। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीकर रैफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जालेऊ निवासी विकास पुत्र प्रेमसुख धत्तरवाल मंडावा रोड स्थित राजस्थान स्कूल में 12 वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए गांव से आया था। फतेहपुर पहुंचने के बाद वह अपने साथी विक्रम राठी के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। स्कूल से कुछ ही दूर पहले पिंजरापोल के सामने उनकी बाइक की सामने से रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद गिठाला स्टाफ के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। ये लोग दोनों घायल छात्रों को निजी वाहन से धानुका अस्पताल लेकर आए जहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिजनों को सौंप दिया। विक्रम को गंभीर अवस्था में जयपुर रैफर किया गया है।
सिर में लगी थी गंभीर चोट : बाइक पर जा रहा विकास दूसरी बाइक की टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल भी लाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। विकास 12 वीं साइंस का विद्यार्थी था।
रोजबस से आता था, परीक्षा के कारण आया था ऑटो से : विकास रोज अपने गांव से ही स्कूल जाता था। वह स्कूल बस से आता था। शुक्रवार को भी बस चालक ने उसे चलने के लिए कहा था लेकिन उसने कहा कि उसकी परीक्षा दूसरी पारी में है इसलिए ऑटो से चला जाएगा। बस स्टैंड पर ऑटो से उतरने के बाद उसे विक्रम मिल गया और वे दोनों बाइक से स्कूल के लिए रवाना हो गए।
5 सेकंड के फासले पर गई मौत : जिस जगह बाइक की भिड़ंत हुई वहां से स्कूल में पहुंचने के ज्यादा से ज्यादा दस से 15 सैकंड लग सकते हैं। वे पास में ही थे लेकिन स्कूल से ठीक पहले हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता विदेश में रहते हैं।