एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर लगाया
एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर लगाया
भास्कर न्यूज | मंडावा
फतेहपुरबस स्टैंड के पास एक्युप्रेशर चिकित्सा शिविर का सोमवार को समापन हुआ। आयोजक प्रहलाद राय देवड़ा ने बताया कि शिविर में लकवा, गठिया, दमा, खांसी, नजला, मोटापा, माइग्रेन, मिर्गी आदि के रोगियों की जांच की। डॉ. रमेश सोनी मुंबई डॉ. आरएन वर्मा सीकर ने इलाज किया। शिविर में अरुण देवड़ा, आत्माराम, अनिल देवड़ा, रामस्वरूप सुनील ने सेवाएं दी।