झुंझुनूं. मंडावा| राजकीयसीनियर सैकंडरी स्कूल में सोमवार को वार्ड 9 के लिए लगा भामाशाह नामांकन योजना शिविर अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। कार्ड बनवाने आई भीड़ बेकाबू हो गई। धक्का- मुक्की होने लगी तो पुलिस बुलानी पड़ी, लेकिन फिर भी अव्यवस्था ही रही। सुबह से लाइन में लगने के बावजूद लोगों ने काम नहीं होने की शिकायत की।
कई लोग निराश होकर दोपहर बाद यूं ही लौट गए। महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लिए परेशान होती रहीं। हेल्प डेस्क पर कर्मचारियों की कमी से फॉर्म आदि भरने में परेशानी रही। दोपहर 2 बजे तक मात्र 25 भामाशाह कार्ड ही बन पाए थे।