पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार्य से महान बनता है व्यक्ति : गोयल

कार्य से महान बनता है व्यक्ति : गोयल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवलगढ़ | गंगादेवीहजारीलाल वर्मा (घोड़ेला) कल्चरल एंड एज्युकेशन ट्रस्ट की ओर से स्व. हजारीलाल वर्मा की स्मृति में बनाई वर्माज हवेली का उद्‌घाटन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि कर्म से महान बनता है। समाज हित में धन खर्च करने वाले आदमी को दुनिया याद रखती है।

खनन राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां ने कहा कि धन पुण्य कार्य में खर्च करने पर धन बढ़ता है। पूर्व मंत्री ब्रहमदेव कुमावत, मंडावा विधायक नरेंद्र प्रधान, सीकर विधायक रतन जलधारी पूर्व विधायक हरीश कुमावत ने भी विचार व्यक्त किए। भाजपा नेता जगदीश सैनी, डूंगरराम गेदर, ख्यालीराम, कैलाश चोटिया, अर्जुनराम कुमावत, रामप्रताप घासोलिया, एसएन गुप्ता, एडीजे ईश्वरलाल वर्मा, एडीजे उर्मिला, एसीजेएम सतपाल, महेंद्र चंदवा आदि मंच पर थे। ट्रस्टी दिनेश वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, चिकित्सा सामूहिक विवाह भी करवाएगा। सरोज वर्मा, ताराचंद मारोठिया, सोनल, आशीष पायल ने स्वागत किया। अतिथियों ने पांच विकलांगों को ट्राइसाइकिल वितरित की। कवि केशरदेव मारवाड़ी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की। संचालन कवि हरीश हिन्दुस्तानी ने किया।

नवलगढ़ . रविवारको हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग।

नवलगढ़ . हवेलीका फीता काटकर उद‌्घाटन करते अतिथि।