मंडावा-नूआं में ब्रॉडबैंड सेवा ठप
मंडावा | कस्बेसमेत नूआं गांव में मंगलवार सुबह से ही बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवा ठप रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंटरनेट सेवा ठप होने से दुकानदार काफी प्रभावित हुए। कई लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। स्टूडेंट्स और जरूरतमंद लोगों को इधर-उधर चक्कर काटने पड़े। झुंझुनूं एसडीओ आरके सिंह ने बताया कि झुंझुनूं जेल के पास ओएफसी केबल कटने से इंटरनेट सेवा प्रभावित हो रही है। जेटीओ कमलेश शाम तक अपने मातहतों के साथ ओएफसी लाइन को जोड़ने में जुटे रहे।