चार दीवारी का लोकार्पण
अलसीसर | जैतपुरा(कालेरा का बास) गांव में बुधवार को मंडावा विधायक नरेंद्रकुमार खीचड़ ने 10.59 लाख रुपए की लागत से बनी श्मशान भूमि की चार दीवारी का लोकार्पण किया। विधायक खीचड़ ने कहा कि क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता पर ध्यान देने का आग्रह किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच अजय कुमार प्रमोद कुमार थे। ग्रामीणों की मांग पर विधायक नरेंद्रकुमार खीचड़ ने गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र आंगन बाड़ी केंद्र खोलने का आश्वासन दिया। संचालन संदीप कालेर ने किया। इस मौके पर पीडब्लूडी एईएन अर्जुनसिंह महला, कैप्टन हरलालसिंह, हरफूलसिंह, बालाराम, इंद्राजसिंह, ताराचंद कालेर, मोहनलाल रांगेरा, भागीरथ कालेर, रामेश्वरलाल आिद मौजूद थे।