पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी पीने के बहाने तीन महिलाओं ने उड़ाया डेढ़ लाख रुपए का सोना

पानी पीने के बहाने तीन महिलाओं ने उड़ाया डेढ़ लाख रुपए का सोना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीनमहिलाओं ने पानी पीने के बहाने राणी सती मंदिर के सामने स्थित एक ज्वैलरी की दुकान से मंगलवार को डेढ़ लाख रुपए का सोना पार कर दिया।

भवानी ज्वैलर्स दुकान के मालिक मातादीन सोनी ने बताया कि मंगलवार को तीन महिलाएं आईं। उनके हाथ में कुछ पुरानी चांदी भी थी। उन्होंने टॉप्स दिखाने को कहा। इसके बाद उनमें से एक महिला पानी पीने की बात कहकर दुकान के अंदर गई। इसी दौरान दूसरी महिला ने वहां रखा 60 ग्राम सोना उठा लिया और तीनों रफूचक्कर हो गईं। दुकानदार के मुताबिक चोरी गया सोना एक डिबिया में काउंटर पर रखा हुआ था जो ग्राहकों के गहने बनाने के लिए आया हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों महिलाएं स्विफ्ट कार से आई थीं। इससे पहले उन्होंने निकट ही हार्डवेयर की दुकान पर बाल्टी खरीदने का बहाना कर रैकी भी की। तीनों महिलाओं के साथ गाड़ी में दो युवकों भी बताए जा रहे हैं।

दुकानदार मातादीन सोनी के मुताबिक महिलाओं ने पानी पीने संबंधी बातों में उसे उलझाया और काउंटर पर रखा सोना पार कर दिया। सोनी ने बताया महिलाओं के जाने के बाद आभूषण बनाने के लिए वह ज्योंही काउंटर पर रखी डिबिया लेने घूमा, वहां डिबिया नहीं थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पड़ोसी दुकानदारों के सहयोग से इधर-उधर तलाश भी किया। लेकिन तब तक महिलाएं अपने दो अन्य साथियों के साथ कार में बैठकर फरार हो गई। एक महिला ने सलवार सूट दो ने साड़ी पहन रखी थी।

खबरें और भी हैं...