पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गार्गी पुरस्कार समारोह आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | बालिकाशिक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्लाकवार गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होंगे। झुंझुनूं ब्लाक का कार्यक्रम न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल में सुबह 10.30 बजे होगा। सचिव पीयूष ढूकिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर एसएस सोहता होंगे जबकि अध्यक्षता डीईओ इजहार अहमद करेंगे। समारोह में 1017 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के चैक प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। छात्राओं के लिए मंडावा मोड़ से समारोह स्थल तक निशुल्क बस सुविधा आयोजक संस्था की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

चिड़ावा . ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार समारोह लोहिया सीसै स्कूल में आयोजित होगा। प्रधानाचार्या प्रमिला झाझड़िया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम राजेश नायक करेंगे जबकि मुख्य अतिथि पंचायत समिति प्रधान कैलाश मेघवाल होंगे। इस अवसर पर माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं की 507 मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...