फर्जी दस्तावेजों से सवा छह लाख रुपए हड़पे
मंडावा | जमीनका फर्जी विक्रय पत्र बनाकर सवा छह लाख रुपए हड़पने का मामला दर्ज हुआ है। निराधनु के विद्याधर ने रिपोर्ट दी है कि कुमावास के बाबूलाल, शांति देवी, गांगियासर की मधु देवी, झुंझुनूं के संजय सिंह, लांबा के रामावतार सिंह, पीपली चौक झुंझुनूं निवासी इश्तियाक, जोगेंद्रसिंह, तौफीक तथा कुहाडू के दयानंद ने रुपए हड़प लिए।
साढ़ेछह लाख हड़पे
सूरजगढ़ | मकानोंका सर्वे नंबर लगाने का ठेका दिलवाने का झांसा देकर साढ़े छह लाख रुपए हड़पने का मामला थाने में दर्ज कराया है। कस्बे के वार्ड तीन निवासी ऋषिराज जांगिड़ ने हरियाणा के भड़त तन कनीना निवासी योगेंद्रपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।