पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठग समझ कर किया पुलिस के हवाले

ठग समझ कर किया पुलिस के हवाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराधना| ग्रामसराधना में ग्रामीणों को ऋण दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक ग्रामीण से पंद्रह सौ रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया। स्थानीय सरपंच ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक जांच में पुलिस ने आरोपी को रजिस्टर्ड संस्थान से सही पा कर उसे छोड़ दिया। दिनभर ऋण लेने के लिए फार्म भरे ग्रामीणों में हलचल सी मची रही। गुरुवार को मकरेड़ा निवासी अंकेश पुत्र जगदीश लाल ने ग्राम सराधना में ग्रामीणों को राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड अजमेर के नाम से ग्रामीणों से फार्म भराकर उन्हें ऋण दिलाने की बात कही। बदले में अंकेश ग्रामीणों से 1500 रुपए ले रहा था। इसी दौरान फार्म भरने की लालसा से एक महिला ने स्थानीय सरपंच मुकेश मंडरावलिया से 1500 रुपए उधार मांगे। पूछे जाने पर उस महिला ने सरपंच को सारा घटनाक्रम बयां कर दिया। सरपंच ने अंकेश को पंचायत मुख्यालय बुलाया तो वह सकपका गया और संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं दे पाया। इस पर सरपंच ने मांगलियावास थाना को सूचित कर आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। देर शाम कांस्टेबल वेदप्रकाश ने बताया कि आरोपी जांच में सही पाया गया। इनकी संस्था आसपास के गावों में पिछले दो वषों से कार्य कर रही है।

पंचायत मुख्यालय पर युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले करते ग्रामीण।