पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पासवर्ड पूछकर ग्राहक को ठगा

पासवर्ड पूछकर ग्राहक को ठगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराधना| ग्रामडूमाड़ा में फर्जी बैंक मैनेजर बनकर एटीएम से 35 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण उसके साथ बीती घटना बताने जब मांगलियावास थाने पहुंचा तो थानाधिकारी ने उसे फटकार कर उलटे पांव भगा दिया। डूमाड़ा निवासी भागचंद ने बताया कि वह लोगों के कपड़े सीलकर अपना अपने परिजन का पेट पालता है। मंगलवार सुबह उसके पास एक नम्बर से फोन आया। फोन पर भागचंद को उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है और किसी कारणवश तकनीकी खराबी से उसका एटीएम खराब हो गया है इसलिए एटीएम के पासवर्ड बताने पर ही एटीएम से वह राशि निकाल पाएगा। भागचंद ने बात को सत्य मानते हुए फोन पर अपने पासवर्ड बता दिए। पासवर्ड बताते ही फोन के कटने से भागचंद को कुछ शंका हुई। उसने एक घंटे बाद जब एटीएम से राशि जानना चाही तो उसमें से 35 हजार रुपए की राशि कम थी। यह देखते ही भागचंद के पैरों तले जमीन खीसक गई। उसने तुरन्त सराधना स्थित बैंक में सम्पर्क कर आपबीती बताई। बैंक प्रशासन ने तुरन्त कार्यवाही कर उसके एटीएम नम्बर ब्लाक कर दिए। पर तब तक भागचंद को 35 हजार रुपए का चूना लग चुका था। भागचंद जब न्याय की फरीयाद लेकर मांगलियावास थाने पहुंचा तो उसे डांट कर बैंरग लौटा दिया। भागचंद ने बताया कि उसके पास वह नम्बर और उस व्यक्ति की सम्पूर्ण वार्तालाप की रिकाडिंग होने के बावजूद पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी।