पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर घायल

ट्रैक्टर की टक्कर से राहगीर घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगलियावास| केसरपुरामें ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए राहगीर को घायल कर दिया। पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने मौके से फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। थानाधिकारी पारसमल पवार ने बताया कि मुहामी निवासी मानसिंह पुत्र बिंजा सिंह रावत गत 7 फरवरी को केसरपुरा पेट्रोल पंप के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से अा रहे ट्रैक्टर ने उसे घायल कर दिया। पीड़ित के भाई गोपी मेहरात ने गुरुवार को मांगलियावास थाने में आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सड़क हादसे का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने ट्रैक्टरचालक के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।

खबरें और भी हैं...