पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घटिया निर्माण की जांच का लिया प्रस्ताव

घटिया निर्माण की जांच का लिया प्रस्ताव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांगरोल| भारतीयकिसान संघ की बैठक मंगलवार को ब्राह्मणीमाता जी मंदिर पर हुई। बैठक में गणेशगंज लिफ्ट परियोजना पर पूर्ववर्ती सरकार की ओर से लगाई गई 150 एचपी मोटर की जगह 125 एचपी मोटर लगाकर क्षमता कम करने पर विरोध किया गया। साथ ही इटावा ब्रांच मंें चल रहे सीसी निर्माण में हो रहे घटिया निर्माण की जांच करवाने का प्रस्ताव लिया गया। संघ के जिला संयोजक घनश्याम मीणा ने कहा कि कृषि बीमा को एेच्छिक तथा खेत को हंकाई माना जाए और फसल बुवाई के आधार पर बीमा का आंकलन हो तथा वास्तविक उत्पादन के आधार पर बीमा तय हो, किसी भी निजी बीमा कंपनी को बीच में नही ड़ाला जाए। बीमा कंपनी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सिंचाई के लिए 8 घंटे बिजली तथा 24 घंटे घरेलू बिजली सुनिश्चित की जाएं, बिजली के खराब ट्रांसफामरों को बदलने तथा किसी भी अतिवृष्टि अनावृष्टि तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं में सुरक्षा के लिए किसान सुरक्षा कोष स्थापित करने, कम से कम पांच हजार रुपए मुआवजा प्रति बीघा देने, पटवारी पटवार घर में ही निवास करने आदि पर चर्चा की। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष सुरेश खण्डेलवाल, तहसील महामंत्री बाबूलाल गौत्तम, प्रचार प्रमुख लक्ष्मीचंद मीणा, तहसील उपाध्यक्ष नंदकिशोर, गिरिजाशंकर शर्मा, बजरंगलाल मेहरा, तहसील संरक्षक घनश्याम मीणा मौजूद थे।