पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षमता 6 की, भर्ती हुए 41 कुपोषित बच्चे

क्षमता 6 की, भर्ती हुए 41 कुपोषित बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र स्थित एमटीसी में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ने से व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं। यहां शनिवार को भर्ती बच्चों की संख्या बढ़कर 41 हो गई। जबकि यहां 6 बच्चे भर्ती करने की क्षमता है। ऐसे में कुपोषित बच्चों को गद्दे बिछाकर गैलरी में भर्ती करना पड़ा है। इसके चलते अन्य बीमारियों के मरीजों को आवाजाही और बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है।

अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) में शुक्रवार को 33 बच्चे भर्ती थे। शनिवार को आठ और कुपोषित बच्चों को भर्ती किया गया है। इनकी संख्या बढ़कर 41 हो गई है। ऐसे में गैलरी में गद्दे बिछाकर बच्चों को भर्ती किया जा रहा है। कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ने से अन्य मरीजों को आवाजाही बैठक में परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रभारी डॉ. सतीश अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल के वार्डों में अन्य बीमारियों के मरीज भर्ती हैं। गैलरी में जगह होने से बच्चों को यहां भर्ती किया जा रहा है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि कुपोषित बच्चों को समय पर उपचार की व्यवस्था की जा रही है। क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का दौरा होने से चिकित्सा विभाग के अधिकारी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यहां लगाए शिशु रोग विशेषज्ञ बच्चों का चेकअप कर उपचार दे रहे हैं।

एसपीने एमटीसी वार्डों का निरीक्षण: शाहाबाद. क्षेत्रमें कुपोषण से हो रही सहरिया बच्चों की मौत के बाद आलाधिकारियों के दौर का सिलसिला बढ़ गया है। सीआईडी इन्टेलीजेंस के एसपी ललित माहेश्वररी ने शाहाबाद, केलवाडा, किशनगंज एमटीसी वार्डों का निरीक्षण कर कुपोषित बच्चों के परिजनों से बातचीत की। सिकोईडिकोन भवन में छात्राओं के साथ बैठक कर सहरिया बच्चियों को शिक्षा के प्रति समाज में जागरुकता लाने की बात कही।

फिरमिले नौ कुपोषित बच्चे:मांगरोल.क्षेत्र मेंकुपोषित बीमारी से ग्रसित नौ बच्चे मिले हैं। इन्हें बच्चे दो-तीन दिनों से सामुदायिक भवन अतिकुपोषित वार्ड में भर्ती है। इनका मांगरोल सामुदायिक भवन में उपचार जारी है। कुपोषित बच्चों में पांच बच्चे मांगरोल, 3 बच्चे ईश्वरपुरा एक बच्चा माल बमोरी का शामिल है।

किशनगंज. गैलेरी मे लेटाकर बच्चो को भर्ती किया जा रहा है।