- Hindi News
- स्कूलों के एकीकरण से परेशान हो रहे बच्चे
स्कूलों के एकीकरण से परेशान हो रहे बच्चे
स्कूलों के एकीकरण से परेशान हो रहे बच्चे
छीपाबड़ौद| राज्यसरकार की ओर से एकीकरण के नाम पर बंद किया करनाल टांडा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के छात्र अब बेकारी की हालत में इधर-उधर भटकते रहते हैं। करनाल टांडा निवासी नेनालाल,ऊंकारलाल, मांगीलाल बंजारा, मदनलाल गौड, खेमा नायक आदि ने बताया कि इस स्कूल के एकीकरण होने से तीन किलोमीटर की दूरी पर स्थित स्कूल में 63 छात्र-छात्राओं में से इस समय मात्र 30 छात्र हीं स्कूल जा रहे है। बाकी शिक्षा से वंचित छात्र गांव में हीं इधर-उधर घूमते रहते हैं।
अखाड़ेकी तैयारियां जोरों पर
मांगरोल| विजयदशमीके अवसर पर निकलने वाले अखाड़े की तैयारियां जोरों पर चल रही है। यहां बजरंग व्यायाम शाला, मंगलेश्वर व्यायाम शाला, विश्व हिन्दू परिषद सहित हिन्दू संगठनों की ओर से अखाड़े की तैयारियां शुरू कर दी है। अखाड़े के पहलवान हेमराज सुमन, विश्व हिन्दू परिषद के कर्मवीर शर्मा ने बताया कि विजयादशमी पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य अखाड़ा आकर्षक झांकियों के साथ निकाला जाएगा। इसमें वानर सेना के साथ राम-लक्ष्मण, सीता, हनुमान, नल-नील, जटायू आदि देवी-देवताओं की झांकियां शामिल रहेंगी।