करणी सेना की बैठक आज
मांगरोल|राजपूत समाजकी ओर से गठित करणी सेना की बैठक रविवार को दोपहर 12 बजे अमरपुरा बालाजी धाम में होगी। इसमें तहसील क्षेत्र के समस्त क्षत्रिय भाग लेंगे। तहसील अध्यक्ष पंकज सिसोदिया उपाध्यक्ष कुलदीपसिंह सोलंकी ने बताया कि बैठक में समाज की गतिविधियों पर विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।