पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में किया पौधरोपण

स्कूल में किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में किया पौधरोपण

छीपाबडौ़द.टांचीगांव के माध्यमिक स्कूल में एसएमसी अध्यक्ष राजेंद्रकुमार नागर की मौज्ूदगी में पौधरोपण किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारकालाल पारेता ने बताया कि बुधवार को स्कूल परिसर में विभिन्न किस्मों के छाया एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से भी अपील की गई कि वह एक पौधा अवश्य लगाएं। इस अवसर पर जानकीलाल नागर, गोविंदलाल यादव, जमनालाल बैरवा, अशोक कुमार राठौर आिद मौज्ूद थे।

दुकानोंसे आवागमन बाधित

मांगरोल.कस्बेमें सब्जी विक्रेता मनमानी जगह पर बैठकर कारोबार कर रहे हैं। सड़कों रास्तों पर दुकानें लगी होने से आवागमन बाधित हो रहा है। गौरतलब है कि नगरपालिका ने तहसील रोड पर सब्जी मंडी स्वीकृत कर रखी है। यहां सब्जी विक्रेता आबंटित स्थान के बजाय सड़क पर बैठ रहे हैं। यह मार्ग तहसील, अदालत परिसर आदि स्थानों के लिए जाता है। पिछले दिनों करबला मैदान में कीचड़ होने से सब्जी विक्रेता सीसी रोड पर ठेले खड़े कर व्यवसाय करने लगे हैं। इससे संकरी हो चुकी सड़क पर राहगीरों का निकलना मुश्किल है।