पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्ड नंबर एक कच्ची बस्ती की बदलेगी तस्वीर

वार्ड नंबर एक कच्ची बस्ती की बदलेगी तस्वीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड नंबर एक कच्ची बस्ती की बदलेगी तस्वीर

मांगरोल|चारागाह भूमिको आबादी क्षेत्र मंें तब्दील करने के लिए सोमवार को अधिषाशी अधिकारी कैलाश व्यास की मौजूदगी में पालिका बोर्ड़ की बैठक हुई। इसमें सभी पार्षद पालिकाध्यक्ष अशोक जैन मौजूद थे। यहां बोर्ड़ की ओर से प्रस्ताव पारित कर सरकार को भिजवाने पर सहमति बनी।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की योजनान्तर्गत कच्ची बस्ती में करोड़ों रुपए के विकास कार्य होने थे और कई बस्तियों में पूरे हो चुके है तो कई बस्तियों में निर्माण कार्य जारी है। वहीं वार्ड़ नंबर एक का कुछ भाग चारागाह भूमि के अन्तर्गत आने से भगवानपुरा सात चूबतरा बस्ती का विकास कार्य अवरूद्ध पड़ा है। वार्डवासियों ने कई शिकायत स्थानीय प्रशासन से लेकर कलेक्टर से की थी। वार्ड़वासियों को एक बार फिर विकास कार्य होने की आस बंधी।

पालिकाध्यक्ष अशोक जैन का कहना है कि बोर्ड ने प्रस्ताव पारित कर दिया है, जिसे राज्य सरकार को भिजवाया जाएगा। प्रस्ताव पारित होता है तो, चारागाह के लिए अलग जगह भूमि आवंटित कर दी जाएगी।