बढ़ रही चोरियों की वारदात
कस्बेमें दिनों-दिन बढ़ रही चोरियों की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मौका पाते ही चोर बाइक को उठा रहे है, तो स्मैकची प्रवृत्ति के लोग सूने घरों में हाथ साफ कर रहे है। शनिवार की शाम को भी शादी में गए अधिवक्ता के घर से 35 हजार के जेवर नगदी की चोरी हो गई। इस घटना को लेकर सोमवार को वकीलों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्र में बढ़ अपराध चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, गश्त बढ़वाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में बताया कि चोरियों की बढ़ती वारदातों से आम जन त्रस्त है। पूर्व में भी अधिवक्ता के पास ही रहने वाले रिक्षा चालक के घर चोरी हुई थी। वार्ड दो में सब्जी बेचने वाली महिला के घर चोरी हो चुकी है। वहीं कस्बे में करीबन दर्जन भर बाइक चोरी जा चुकी हैं। इनकी रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस चेारियों का खुलासा नहीं कर पाई है।
अधिवक्ताओं ने कह कि थाने में पर्याप्त जाप्ता नही है। मध्य प्रदेश सीमा पर बनी बालुंदा चौकी पर भी स्टाफ नही हैं। ऐसे में अपराधियों के हौसले बुलंद है।