सुमन के जिला प्रमुख बनने पर की आतिशबाजी
मालीसैनी समाज की ओर से नंदलाल सुमन को जिला प्रमुख बनाए जाने पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। साथ ही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कृिष मंत्री प्रभूलाल सैनी का आभार व्यक्त जताया।
इस दौरान समाज के दीनदयाल सुमन, भूपेश सुमन, सूरजमल सुमन, कन्हैयालाल, बिरधीलाल, राधेश्याम, भीमराज, शंकरलाल, हरिओम, राजेंद्र, गोपाल, रामकिशन, परमानंद अध्यापक, केशरीलाल, छोटूलाल,लक्ष्मीनारायण, मोतीलाल, नाथूलाल सहित युवा समाज के बुजुर्ग मौजूद थे। दूसरी ओर भाजयुमो नगर अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, पार्षद मुकेश मेहरा, महामंत्री आसिफ अली, चिंटू पारेता, उपाध्यक्ष सोनू रावल, राधेश्याम आदि ने जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मल माथोड़िया का आभार जताया है।