- Hindi News
- कलेक्टर के पास जाने की जिद पर अड़े विद्यार्थियों का प्रदर्शन
कलेक्टर के पास जाने की जिद पर अड़े विद्यार्थियों का प्रदर्शन
मांगराेल|समीपवर्ती बमोरीकलांके छात्र-छात्राओं ने स्क्ूल में स्टाफ की कमी को लेकर मांगरोल प्रशासन की घंटों तक परेड़ करा दी। छात्र-छात्राएं स्कूल में शिक्षक नहीं होने से नाराज थे। इनका गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और स्कूल में हड़ताल कर बमोरीकलां से मांगरोल होकर कोटा की ओर आने वाली निजी बस में सैकड़ों छात्र-छात्राएं ठसाठस ऊपर नीचे बैठ गए। ड्राइवर से कलेक्ट्री ले जाने की जिद पर अड़ गए।
बस ड्राइवर ने छात्रों को मांगरोल लाकर छोड़ दिया। अधूरे रास्ते में लाकर छोड़ देने से छात्र और नाराज हो गए और कलेक्टर के पास ले जाने की जिद पर अड़ गए। बस ड्राइवर ने दो हजार रुपए का डीजल भरवाने को कहा तो छात्र मात्र ड़ीजल भरवाने पर राजी हो गए, लेकिन दोनों में बात नहीं बनी तो छात्रों ने बस स्टैंड पर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
सीआई रामेश्वर परिहार, तहसीलदार ओमप्रकाश गूजर सहित अधिकारी पहुंचे। यहां बच्चों से अधिकारियों ने घंटों समझाइश की पर नहीं माने। छात्र जितेंद्र सुमन सहित सभी छात्र-छात्राओं का कहना था कि 12वीं तक स्कूल है, पर स्क्ूल में शिक्षक ही नहीं हंै। इस कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है। समूचा स्कूल एक शिक्षक और पीटीआई के भरोसे है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके हंै, लेकिन कभी भी प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया है। अगर समय रहते प्रशासन ने नहीं सुनी और स्कूल में स्टाफ नहीं लगाया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।