पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह शिविर में उमड़ रही भीड़

भामाशाह शिविर में उमड़ रही भीड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भामाशाह शिविर में उमड़ रही भीड़

मांगरोल|सीतारामके मंदिर में चल रहे भामाशाह कार्ड़ बनवाने के लिए शििवर में वार्ड़ों से भीड़ उमड़ रही है। भीड़ से फैली अव्यवस्थाओं से वार्ड़वासी परेशान नजर आए। लोगों को भामाशाह कार्ड़ बनवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को भामाशाह कार्ड़ बनाने के लिए शिविर में वार्ड़ 17 18 से भीड़ उमड़ी। जहां कर्मचारी शिविर में लगे कम्प्यूटरकर्मियों के आसपास वार्डवासियों की भीड़ दिखाई दी। शिविर में भामाशाह कार्ड़ बनवाने आए दम्पत्ति वार्ड़ नंबर 17 के लोगों ने बताया कि सुबह 9 बजे से ही कार्ड़ बनवाने के लिए इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी भी फार्म नंबर पर आने से दूर है। अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम रामकिशन मीणा से बात की तो उन्होंने बताया कि अव्यवस्था भीड़ से हो रही है। यह शिविर 2015 तक चलेगा और सभी के भामाशाह कार्ड बनाए जाएंगे।