नवयुवकमंडल की ओर से सोरती बावड़ी पर बुधवार को व्यायामशाला का उदघाटन पार्षद रामचरण सुमन ने किया। व्यायामशाला के संचालक गोलू गौड़, गगन गौत्तम, नरेंद्र आमेरिया को व्यायामशाला के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी। इन्होंने बताया कि व्यायामशाला निरंतर रूप से संचालित की जाएगी।