- Hindi News
- सरकार की विफलताओं पर किसानों में दिखा आक्रोश
सरकार की विफलताओं पर किसानों में दिखा आक्रोश
मांगरोल| तहसीलक्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों के किसान एवं मजदूर बुधवार को ब्रह्मणी माता मंदिर पर एकत्र हुए। यहां संयुक्त किसान संघर्ष समिति की आेर से गोष्ठी हुई। इसमें किसानों ने सरकार की विफलताओं को लेकर आक्रोश जताया। किसानों का आरोप है कि किसान मजदूरों को विकास के झूठे सपने दिखाए गए। विभिन्न मांगों को लेकर 18 फरवरी को तहसील एवं एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री दुलीचंद मीणा ने किसानों को हक-अधिकारों के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। गोष्ठी में बालूराम बालापुरा, केशरीलाल, मदनलाल, प्रभूलाल मीणा, रामगोपाल बैरवा, उदालाल गोचर, कालूलाल, लेखराज, इंद्रजीत सुमन आदि किसान कार्यकर्ता उपस्थित थे।