पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता ने कराया दहेज हत्या का मामला दर्ज

पिता ने कराया दहेज हत्या का मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. रेलसे कटकर हुई महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि कंचनपुर थाना क्षेत्र के गांव नीमखेड़ा निवासी हावीर कुशवाह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उसकी बेटी पूजा की शादी खार का पुरा निवासी नीरज कुशवाह के साथ की गई थी। तभी से ससुराली पक्ष के लोग पूजा को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इस पर ससुरालीजनों को समझाइश करने के बाद भी वह नहीं माने। ग्रह क्लेश को लेकर पूजा ने रेल से कटकर अपनी जान दे दी। गौरतलब है कि सोमवार को सुबह करीब आठ बजे पूजा ने मांगरोल फाटक के पास रेल के आगे आकर अपनी जान दे दी थी। उसके बाद पीहर पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए। मामले की तहकीकात कर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।