मनियां में आधा दर्जन से अधिक वाहन जब्त
मनियां. पुलिसने हाईवे पर नाकाबंदी कर आधा दर्जन से अधिक वाहनों को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक थाने के सामने नाकाबंदी की गई। जहां वाहनों की सघन जांच की तो कई वाहन चालकों के पास पूरे कागजात नहीं पाए जाने तथा क्षमता से अधिक सवारी होने पर उन्हें मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त किया गया है। इन वाहनों में तीन टेम्पो, तीन बाइक एवं दो ट्रेक्टर शामिल हैं।