मांगरोल तिराहे पर गड्ढे से लोग परेशान
मनियां | कस्बाके मांगरोल तिराहे पर पानी निकासी के लिए नाले के लिए डाला गया पाइप टूट जाने से सड़क के बीचों बीच हुए गड्ढे से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। तिराहे पर सड़क पर गड्डा हो जाने से दुपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बा निवासी रविंद्र कुमार, नारायण सिंह, पप्पूसिंह, रामेश्वर, शेखर आदि ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी शिकायत की जाने के बाद भी अधिकारियों की ओर से काेई कार्रवाई नहीं की गई है।