पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिनदहाड़े हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

दिनदहाड़े हत्या करने के आरोप में तीन गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. थानापुलिस ने 13 सितंबर को हाईवे पर एक युवक की दिनदहाडे गोली मारकर हत्या करने के आरोप में तीन जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि आरोपी सुलतान सिंह, हुकुम सिंह विष्णु पुत्र गण धांधूराम कुशवाह निवासी चगोडिया का नगला थाना सैंया यूपी को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 13 सितंबर को मथोली पुत्र महाराज सिंह सुआ का बाग से वापस लौट रहा था। तभी तीन बाइक सवारों ने मथोली के सीने में गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार द्वारा आराेपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम गठित की थीं। इनकी पुलिस टीमों द्वारा लगातार तलाश जारी थी। हत्या के आरोपियों काे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।