युवक की गोली मारकर हत्या
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या तीन पर शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस उपाधीक्षक मनियां रघुराज सिंह शेखावत, थाना प्रभारी ताराचंद मौके पर पहुंचे तथा आस पास के लोगों से घटना की जानकारी ली।
पुलिस उपाधीक्षक शेखावत ने बताया कि नथोली पुत्र महाराज सिंह कुशवाह निवासी मुस्तफाबाद शनिवार को सुबह अपने खेतों में डालने के लिए खाद लेने साइकिल से सूआ का बाग गया था। वापस लौटते समय हाईवे स्थित जगन कोल्ड के पास अज्ञात बदमाशों ने युवक के सीने में कट़टे से गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद खोत, सदर थाना प्रभारी विजय मीणा, टाइगर रिजर्व फोर्स की टीम के साथ घटना स्थल पर पह़ुंचे तथा परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज
थानाप्रभारी ताराचंद ने बताया कि मृतक नथोली के पिता महाराज सिंह ने पांच जनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि शनिवार को सुबह नथोली घर से सूआ का बाग खाद लेने साइकिल से गया था। वापस लौटते समय उत्तर प्रदेश के सैंया थाना क्षेत्र के गांव चोंगनिया का नगला निवासी सुल्तान सिंह, हुकम सिंह तथा विष्णु पुत्रगण धांधू बाइक से आए तथा नथोली को रास्ते में राेक लिया। इस दौरान विष्णु ने कट़टे से नथोली के सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद तीनों आरोपी आगरा की ओर भाग गए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
यह थी रंजिश
पुलिसके मुताबिक मृतक नथोली की मामी मंजू ने अपने घर वालों की बिना मर्जी के करीब 6 माह पूर्व दूसरी शादी कर ली थी। तभी से मंजू के परिजन नथोली एवं उसके मामा दामोदर को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि करीब 20 दिन पहले सैंया क्षेत्र के गांव जोधापुरा में लगने वाले दौज के मेले में आरोपियों से नथोली तथा उसके मामा दामोदर से झगड़ा हुआ था। जिसका मामला भी दोनों ओर से सैंया थाने में दर्ज कराया गया था।
पांच टीमें गठित
पुलिसअधीक्षक के निर्देशन में उ