- Hindi News
- बैंक में खाता नहीं खुलने से उपभोक्ता परेशान
बैंक में खाता नहीं खुलने से उपभोक्ता परेशान
मनियां . कस्बेकी पंजाब नेशनल बैक की शाखा में इन दिनों खाता खुलवाने वालों की भीड़ हो रही है। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। बैंक कर्मियों की मनमानी के चलते लोगों को बैंक के कई चक्कर लगाने पर रहे है। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत महिलाओं के बैंक में खाते खोलने है। ऐसे में महिलाएं बैंक के चक्कर लगा रही है। जबकि बैंक कर्मियों की ओर से उन्हें कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने की बात कह कर टाल दिया जाता है। इससे महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिला नथ्थो देवी, रामकली, अंगूरीदेवी, उर्मिला, गुड्डी, शकीला खान ने बताया कि बैंक में कई दिन से खाता खुलवाने के लिए चक्कर लगा रहे है। बैंक कर्मियों की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने का बहाना बना कर उन्हें वापिस कर दिया जाता है। वहीं शाखा प्रबंधक अशोक कुमार निगम ने बताया कि रोजाना 25 से 30 फार्म दिए जा रहे है और उनकी प्रक्रिया पूरी कर खाते भी खोले जा रहे है।