पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनियां में 19 जुआरी पकड़े, 55 हजार रुपए बरामद

मनियां में 19 जुआरी पकड़े, 55 हजार रुपए बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. पुलिसने शुक्रवार की रात छापामार कार्रवाई करते हुए 19 जनों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 55 हजार पांच सौ 54 रुपए नगद बरामद किए है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि क्षेत्र के मौजी का अड्डा के पास माता मंदिर में कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। एेसे में पुलिस ने जूआ खेलते हुए 19 जनों को दबोच लिया। आरोपियों से जूआ खेलने के उपकरण सहित 55 हजार पांच सौ 54 रुपए बरामद किए है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जूआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। पुलिस ने मौके से एक बुलेरो जीप तथा एक बाइक भी बरामद किया है। जिन्हें 207 एमवी एक्ट के तहत जब्त किया है। जुआ खेलने वालों में मनियां थाना क्षेत्र के अलावा जिले के अन्य थाना क्षेत्र के लोग शामिल है।