नीलगाय के बच्चे की जान बचाई
मनियां. क्षेत्रके धर्मपुरा गांव में शुक्रवार को रोज के एक बच्चे के पीछे कुछ शिकारी कुत्ते पड़ गए। ग्रामीणों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की लेकिन वह गांव से दूर जंगल में भाग गया। बावजूद कुत्तों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वनपाल विवेक सिंह को दी इस पर मौके पर पहुंचे वनपाल ने वन कर्मियों के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। उसके बाद उसे निप्पल से दूध पिलाया तथा चिकित्सक को दिखाया। बच्चा स्वस्थ होने पर उसे वन विहार के जंगल में छोड़ दिया गया।