पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

हत्या के आरोपियों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां. हाईवेपर सकतपुर मोड़ के पास 13 सितंबर को एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। जिसके आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की पांच टीम आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पुलिस हत्या के कई पहलुओं पर जांच कर रही है। इसके लिए पुलिस मृतक के परिजनों से भी अहम जानकारी जुटाने में लगी है। गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी नथाेली कुशवाह की हाईवे पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस मौके पर पुलिस को एक भी प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला था। मृतक नथाली के पिता ने पुरानी रंजिश को लेकर अत्तर प्रदेश के सैंया थाना क्षेत्र के गांव चौबनिया का पुरा के पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारियों के लिए अलग अलग पांच पुलिस टीम गठित की थी। उसके बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपितों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि हत्या के आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे