- Hindi News
- बालाजी मंदिर का रास्ता क्षतिग्रस्त श्रद्धालु परेशान
बालाजी मंदिर का रास्ता क्षतिग्रस्त श्रद्धालु परेशान
सड़क किनारे उगी झाडि़यों से रास्ता अवरुद्ध, हादसे की आशंका
सुदूरधुरवास के जंगलों में पार्वती नदी किनारे स्थित बालाजी मंदिर तक पहुंचने के लिए बने मार्ग के बारिश में कट जाने से श्रद्धालुओं को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। इलाके समेत दूर दराज से आने वाले भक्तों को रास्ते की समस्या के कारण साधनों को बीच रास्ते में खड़ा करके मंदिर तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत एवं जिला प्रशासन की ओर से आवागमन में हो रही समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से श्रद्धालुओं में रोष छाया हुआ है। मंदिर महंत मान सिंह गिरी ने बताया कि धुर्वास बालाजी धाम तक पहुंचने के लिए तीन रास्ते हैं। इनमें सैंपऊ उपखंड मुख्यालय से आने वाला रास्ता प्रमुख है। ज्यादातर श्रद्धालु एवं दूर दराज से आने वाले भक्त सैंपऊ से ही धुर्वास बालाजी के लिए साधन पकड़ते हैं। सैंपऊ से बाडी रोड बाबू महाराज थान से मढा मल्हैला होकर बालाजी तक जाने वाला मार्ग कम दूरी एवं सबसे अधिक सुरक्षित होने के कारण ज्यादातर दर्शनार्थियों का आवागमन इसी रूट से हो रहा है। लेकिन पिछले दिनों बारिश के पानी के कारण मार्ग में पड़े कटाव ने मार्ग की दशा बिगड गई है। जिसके चलते वाहन ही नहीं पैदल राहगीरों को मंदिर पहुंचने में भारी परेशानी उठाकर मंदिर पहुंचना पड रहा है। महंत ने बताया कि पिछले दिनों इस बारे में इलाके के लोगों मंदिर प्रशासन ने बाडी उपखंड एवं जिला प्रशासन को मंदिर जाने वाले रास्ते के दुरूस्तीकरण के लिए पत्र लिखा, लेकिन नतीजा सिफर ही निकला है।
सैंपऊ. बारिशसे कटा धुर्वास बालाजी जाने वाला रास्ता