- Hindi News
- जम्मू कश्मीर आपदा पीड़ितों को भेजी सहायता राशि
जम्मू कश्मीर आपदा पीड़ितों को भेजी सहायता राशि
मनियां. कस्बाके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को अपना घर सेवा समिति के मनियां इकाई की बैठक हुई। बैठक में जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह करने को लेकर चर्चा किया गया।
समिति के सचिव संतोष कौशिक ने बताया कि अपना घर आश्रम भरतपुर की ओर से प्रदेश भर से बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह कर प्रधानमंत्री कोष में भेजा जाएगा। इसी के तहत मनियां इकाई की ओर से 11 हजार रुपए की राशि एकत्रित की गई है। राशि को भरतपुर आश्रम के लिए भेजा गया। इस मौके पर समिति के सदस्य जगदीश प्रसाद शर्मा, अवधेश शर्मा, राधेश्याम सोनी, ने कहा कि पीड़तों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। कश्मीर में आई आपदा में बे घर हुए परिवारों की मदद के लिए सभी समाज सेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष विमल गोयल, नीरज अग्रवाल, सुनील गोयल,अर्जुन त्यागी, रामप्रकाश, सुभाष सिंघल, गोविंद लोधा, पंकज मित्तल, लक्ष्मीनारायण,राजू सुजान सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्ष विमल गोयल ने बताया कि 15अक्टूबर को समिति की ओर कस्बा में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में 101 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है। जिसके लिए समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है।