खोखो तथा कबड्डी टीमों का किया चयन
मनियां. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्याालय निधेरा खुर्द में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में रविवार को राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिसमें खोखो तथा कबड्डी की 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडियों का चयन किया गया।
शिविर संयोजक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 17 नवंबर से होने वाले राज्य स्तरीय खोखो प्रतियोगिता में 17 वर्षीय कबड्डी की टीम चित्तौडगढ तथा खोखो की दूदू जयपुर के लिए रवाना की जाएगी। इसके लिए विद्याालय में कई दिन के प्रशिक्षण के बाद खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमें कबड्डी के प्रशिक्षक राजकुमार, हरीमोहन, रामेश्वर तथा खोखो के प्रशिक्षक नरेंद्र परमार, कप्तान सिंह, श्रीकृष्ण चौहान, राकेश कुमार ने खिलाड़ियों को राज्य स्तर के लिए प्रशिक्षण देकर तैयार किया।