दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
दो मोबाइल चोर गिरफ्तार
मनियां.पुलिसने कस्बा की एक दुकान से मोबाइल खरीदने के बहाने मोबाइल चोरी कर ले जाने के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ताराचंद ने बताया कि करीब चार दिन पूर्व ही तहसील रोड स्थित मोबाइल की दुकान पर मोबाइल खरीदने आए सेवाराम पुत्र रामजीलाल तथा हरीसिंह पुत्र किशना निवासी सीतापुरा मोबाइल को चोरी कर ले गए। दुकान मालिक दीपेंद्र ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मोबाइल चोरी का मामला दर्ज कराया था।