- Hindi News
- मर्जी के खिलाफ शादी करने से नाराज थे आरोपी
मर्जी के खिलाफ शादी करने से नाराज थे आरोपी
मनियां. नथोलीहत्याकांड में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में बताया है कि उनकी बहन ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ नथोली के मामा दामोदर से शादी की थी। इसका खामियाजा नथोली को जान देकर चुकाना पड़ा।
थाना प्रभारी ताराचंद के मुताबिक शनिवार को गिरफ्तार किए गए हत्यारोपियों ने बताया है कि उनकी बहन मंजू ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर छह माह पहले नथोली के मामा दामोदर के साथ शादी कर ली थी। हालांकि इस संबंध में उसे कई बार समझाया भी गया, लेकिन नथोली नही माना। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वारदात के करीब 20 दिन पहले सैंया क्षेत्र के गांव जोधापुरा में लगने वाले दौज के मेले में नथोली तथा उसके मामा दामोदर से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने 13 सितंबर को हाईवे पर नथोली को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में यूपी के सैंया थाना क्षेत्र के गांव चोंगनिया का नगला निवासी सुल्तान सिंह, हुकम सिंह तथा विष्णु पुत्रगण धांधू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है।