पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेब कतरे सक्रिय

जेब कतरे सक्रिय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेब कतरे सक्रिय

मनियां.रैहनावालीमाता के मेले में शनिवार को जेब करते भी सक्रिय नजर आए। इस दौरान दर्जनों श्रद्धालुओं की जेब कटी। वहीं महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चैन तथा कानों के आभूषण भी पार कर दिए। श्रद्धालुओं ने जेब काटने की वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। इस पर पुलिस के जवानों ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया। बावजूद इसके कोई खस कामयाबी नहीं मिली। थाना प्रभारी श्रवण सिंह सिसौदिया ने बताया कि मेले में जेब कटों की तलाश की गई तथा उसमें कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया। जिनसे काफी पूछताछ करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिली है। इससे श्रद्धालुओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश देखा गया।