पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता के दर्शन को उमड़े श्रद्वालु

माता के दर्शन को उमड़े श्रद्वालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

शारदीयनवरात्र में बीहड़ों में सजे मां रैहनावाली की दरबार में भक्तों का तांता लगा है।

मंदिर परिसर में दिन भर माता के जयकारे गूंजते रहे। इससे चंबल का बीहड़ भी देवीमय हो गया। माता के दर्शन के लिए पदयात्रियों की भी आवक शुरू हो गई है। शनिवार को दूर दराज से पैदल चल कर माता के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की कतारें देखी गई। इसके लिए कई जगह भक्तों की ओर से दर्शानार्थियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था भी की गई। मंदिर के महंत मेघराज ने बताया कि शनिवार को जिले के अलावा यूपी के सैंया, खेरागढ़, आगरा, शमशाबाद, पिनाहट तथा एमपी के मुरैना, अम्बाह, सबलगढ़, ग्वालियर, भिंड से सैकड़ों श्रद्वालु माता के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर पर ध्वजा नारियल तथा पीतल के घंटे चढ़ाए। मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस के जवान भी तैनात रहे।

सैंपऊ.कस्बेमें कई जगहों पर पांडालों में मां दुर्गा के दरबारों में देवी की आराधना में श्रद्धालु सुबह शाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन का आनंद उठा रहे हैं। कस्बे के अस्तल, मंदिर सहित शिव मंदिर सहित देवी मंदिरों में नवरात्रा रखने वाली महिला युवतियां पुरुष दुर्गा सप्तशती के पाठ कर रही कर विशेष पूजा कर रही हैं। कस्बे मेंं कई जगहों पर विराजित देवी प्रतिमाओं के पांडालों में देवी जागरण भी आयोजित हो रहे हैं, जिसमें युवा वर्ग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है।

बाडी.जगतजननी मां के भक्तों ने मन्दिरों अपने अपने घरों पर नवदुर्गा मां की पूजा अर्चना कर समृद्धि खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी। कस्बे के सभी मन्दिरों में भक्तों का रेला दर्शन के लिए उमड़ रहा है। वही लगभग दो दर्जन भर सजे धजे पाण्डालों में स्थापित देवी दरबार में सुबह शाम भक्ति गीतों की धमचक मची हुई है। कस्बे के राज राजेश्वरी कैला माता मन्दिर, महाकाली मन्दिर, गुमट स्कूल मन्दिर, हौद प्रांगण माता मन्दिर जाकर ज्योत जला दर्शन लाभ ले रहे हैं। इसी प्रकार घरों में नौ दिन तक भक्त जनों ने वृत उपवास रखकर मां दुर्गा सप्तशती का अखण्ड पाठ कराकर घर परिवार की सुख शांति की कामना मांग रहे हैं। नवरात्रा महोत्सव में सुबह 4 बजे से लेकर देर रात्रि तक विभिन्न सेवा समितियों की ओर से मां की स्थापना कर धार्मिक संगीत कार्यक्रम आयोजित हुए।

सरमथुरा. नवदुर्गा महोत्सव के तहत माता के दर