चंबल रेता ले जाते एक व्यक्ति पकड़ा
चंबल रेता ले जाते एक व्यक्ति पकड़ा
मनियां.दिहोलीपुलिस ने चंबल घड़ियाल संरक्षित क्षेत्र से रेता ले जाते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को भी गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चंबल नदी से बजरी भरकर रहे ट्रैक्टर ट्रॉली को अंबिका के पास रोका गया तो चालक धीरेंद्र निवासी गुनपुर ट्रैक्टर छोड़ कर भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।