पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई

श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीराम के जन्मोत्सव की कथा सुनाई

मनियां.कस्बाके गोविंद बगीची स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर आयोजित श्रीराम कथा में शनिवार को श्रीराम लला का जन्म महोत्सव मनाया गया। कथावाचक पंडित देवी संध्या ने कहा कि भगवान राम का नाम लेने मात्र से ही लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। प्रत्येक मनुष्य को प्रति दिन भगवान का नाम लेना चाहिए। देवी संध्या ने भगवान राम के जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि अयोध्या नगरी में भगवान राम का जन्म हुआ था। राजा दशरथ के तीन रानियां थी। जिसमें भगवान राम को माता कौशल्या ने जन्म दिया था। उनके जन्म पर पूरी अयोध्या नगरी में चहुंओर खुशियां छा गई। तथा सभी देवी देवताओं ने भी पुष्प वर्षा कर खुशी जताई। भगवान राम के जन्म की खबर सुनते ही राजा दशरथ एवं माता कौशल्या को बधाई देने वालों का जमघट लग गया। इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए।