पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाल वैज्ञानिकांे ने दर्शाए मॉडल

बाल वैज्ञानिकांे ने दर्शाए मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाशिक्षा अधिकारी प्रारंभिक कैलाश चंद कटारिया ने कहा कि विज्ञान का उपयोग जनकल्याण में करना चाहिए। कटारिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मनिया में चल रहे जिला स्तरीय विज्ञान मेले के अवलोकन के समय छात्रों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा की आज का युग विज्ञान का युग है ओर विज्ञान के द्वारा नित नए आविष्कार हो रहे हैं। विज्ञान मेले का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा का सर्जनात्मक एवं सकारात्मक उपयोग करना है। इस अवसर पर मेला संयोजक एवं प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा की मेले में ६८ राजकीय एवं निजी विद्यालय भाग ले रहे हैं।

विज्ञान मेला में क्विज, पोस्टर प्रतियोगिता शिक्षकों और छात्रोँ के द्वारा आयोजित की गई। इसके अलावा रोल प्ले, लोक नृत्य, एवं वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई तथा परिवहन, ऊर्जा, सूचना प्रोद्योगिकी, स्वास्थ्य अपशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन, गणित एवं विज्ञान एवं गणित मेँ युगांतरकारी घटनाओं के मॉडल छात्रों ने प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में वीरी सिंह प्रधानाचार्य विरोधा, केके अग्रवाल प्रधानाचार्य करीमपुर, मोतीराम प्रधानाचार्य जारगा, शिवदत्त शर्मा तगावली, महेंद्र सिंह राणा निधेरा खुर्द कलाधर शर्मा, अतुल चौहान, शहजाद खान, पी के श्रीवास्तव आिद उपस्थित थे।

मेला प्रभारी महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेले का समापन गुरुवार को होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भरतपुर संभाग के शिक्षा उपनिदेशक सियाराम फौजदार होंगे एवं अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गणेश कुमार धाकरे करेंगे। संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हरी बाबू शर्मा ने किया।

मनियां. विज्ञान मेले में छात्रों द्वारा तैयार मॉडलों का अवलोकन करते अतिथि।