पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजाखेड़ा. दिहोलीथाना पुलिस ने शंकरपुरा निवासी एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने बालिका के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी राजू पुत्र निहाल सिंह निवासी शंकर पुरा के अलावा उसके तीन साथियों एवं उसकी मां को नामजद किया है। पुलिस को दिए रिपोर्ट में बालिका के परिजनों ने बताया है कि मंगलवार की शाम को शौच के लिए जाते समय आरोपी ने उसे पकड़ लिया था। इसके बाद जबरन उसे अपने घर ले गया और पूरी रात घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के तीन साथियों के अलावा उसकी मां ने भी इस वारदात में पूरा सहयोग किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार की शाम को बालिका का मेडिकल मुआयना कराया है। मामले की जांच सीओ मनियां रघुराज सिंह शेखावत करेंगे।