पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोखर में पानी भराव से बढा मच्छरों का प्रकोप, आमजन परेशान

पोखर में पानी भराव से बढा मच्छरों का प्रकोप, आमजन परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां.ग्राम पंचायतटांडा में बनी पोखर में गंदे पानी का भराव होने से मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया है। इससे मौसमी बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बीच में बनी पोखर में वर्षा तथा नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। इसमें मच्छर पैदा हो रहे है इससे मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। इसकी कई बार ग्राम पंचायत को सफाई करने की मांग की गई है।लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पोखर से गंदे पानी की निकासी के लिए बना नाला भी टूटा पड़ा है जिससे गंदा पानी पोखर से बाहर नहींं निकल पा रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत एवं प्रशासनिक अधिकारियों से पोखर के गंदे पानी की निकासी की मांग की है। इस मामले में ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि पोखर से गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले को ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे पानी की निकासी नही हो पा रही है। ग्रामपंचायत की ओर से जल्द ही पानी की निकासी की व्यवस्था की जा रही है।