पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

फर्जी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनियां | जीटीरोड स्थित सूआ का बाग गांव में फर्जी तरीके से क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक के खिलाफ पीएचसी बिरौंधा के प्रभारी डा देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक डॉ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सूआ का बाग पर राजू नाम के एक व्यक्ति द्वारा निजी क्लीनिक चलाने की सूचना मिली। इस पर विभाग ने कार्रवाई की तो आरोपी चिकित्सक टीम को देख कर भाग गया। आरोपी के पास किसी प्रकार की डिग्री नहीं पाई जाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी फर्जी चिकित्सक की तलाश शुरू कर दी है।