- Hindi News
- कथा में शास्त्री ने कहा धैर्य ही मनुष्य का महान गुण
कथा में शास्त्री ने कहा- धैर्य ही मनुष्य का महान गुण
मनियां| कस्बाके त्यागी मोहल्ला में आयोजित भागवत कथा में पंडित कन्हैयालाल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से ही भगवान की प्राप्ति संभव हैं। व्यक्ति को जीवन में हमेशा धैर्य से काम लेना चाहिए। धैर्य मनुष्य का महान गुण है। धैर्यवान व्यक्ति बिना हार माने अपना काम करते हैं। कुछ लोग बहुत जल्दी हार मान जाते हैं। वे हालात के सामने धैर्य खो देते हैं और सोचते हैं कि में कुछ नहीं कर सकता।
ऐसा मानना गलत है। धैर्यवान व्यक्ति हारकर भी नहीं हारता है। वह बार बार जीतने की कोशिश करता है। अंत में सफलता पाता है। ऐसे लोग ही जीवन में सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जाते हैं। शास्त्री ने इस मौके पर भगवान राम के जन्म की कथा सुनाई। इस मौके पर कस्बा के बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। शुरआत में दामोदर दास महाराज ने आरती उतारी तथा कथा का शुभारंभ किया।
मनियां| कथा सुनते करते श्रद्धालु।