पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विजिलेंस टीम पर हमला, मामला दर्ज

विजिलेंस टीम पर हमला, मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बाके टाडा रोड पर डिस्कॉम की विजिलेंस टीम पर रविवार अल सुबह कुछ लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी। जिसका मामला डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह ने पुलिस में दर्ज कराया है।

कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम के साथ टाडा रोड पर अलसुबह पहुंचे। जहां कुछ लोगों ने टीम पर हमला कर लोगों के साथ मारपीट कर दी राजकार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं कस्बा के टाडा रोड निवासी घूरेलाल, सुलतान सिंह, ओमप्रकाश, मान सिंह, जमनादेवी, गुड्डी, रामकली, लीलावती आदि ने पुलिस में परिवाद दिया है कि कुछ लोग अलसुबह घर में घुसकर गए और नाम पता पूछने लगे। नाम पता नहीं बताने पर लोगों के साथ महिलाओं के साथ अभद्रता की। महिलाओं ने जब पूछा तो उन्होंने अपने आप को विजिलेंस का अधिकारी कर्मचारी बताया। लोग एकत्रित होने लगे तो यह अपने को विजिलेंस के अधिकारी बताने वाले लोग भाग गए।